Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भालू, गुलदार, बाघ तथा हाथी से संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और वन विभाग…

Read More

गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता  करते हुए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन  ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह नया अधिनियम केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र एवं इकाइयां मजबूत हो सकेंगी। उन्होंने इसे गांव को विकसित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, गांवों का विकास और…

Read More

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की सशक्त और प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग गुणवत्ता आधारित संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने बीते आठ दशकों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर गुणवत्ता ही पहचान के मंत्र को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्था के…

Read More

*एमडीडीए की सलियावाला धौलास में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 8 से10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना भी…

Read More

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक अध्यापक (एलटी) एवं प्रवक्ता पद के शिक्षकों के हित में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत एलटी एवं प्रवक्ता शिक्षकों को विभागन्तर्गत की गई उनकी तदर्थ सेवाओं का लाभ प्रदान करते हुए अब उन्हें चयन/पदोन्नत वेतनमान दिया जाएगा। यह निर्णय शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं दीर्घकालीन सेवाओं का सम्मान है।

Read More

हल्द्वानी। शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने घर के बाहर एक युवक को गोली मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रामपुर रोड क्षेत्र की बताई जा रही है। रविवार देर रात हल्द्वानी शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामपुर रोड स्थित ओमर होटल के पीछे 25 वर्षीय युवक नितिन लोहनी (निवासी जगफार्म) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद…

Read More

*अंकिता भंडारी मामले में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम ने अदालत का रुख किया* *सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाने वालों पर ठोका मानहानि का दावा* *दुष्यंत गौतम ने अपनी लोकेशन की जानकारी देते हुए रखा अपना पक्ष* अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने ऊपर लगाए गए कथित “VIP” आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से अदालत में दाखिल याचिका में कहा…

Read More

महासू देवता मंदिर में हुई ग्राम सभा की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय, उल्लंघन पर एक लाख जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार जौनसार-बावर। शादी-विवाह को दिखावे और फिजूलखर्ची से मुक्त करने की दिशा में जौनसार-बावर क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक साहसिक और मिसाल कायम करने वाला फैसला लिया है। परंपरा, सामाजिक संतुलन और आर्थिक विवेक को केंद्र में रखते हुए खत शिलगांव के पंचरा-भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर में हुई ग्राम बैठक में महंगे होटलों, पार्कों और फार्म हाउसों में विवाह आयोजन पर पूर्ण रोक लगाने का सर्वसम्मत निर्णय किया गया। शादी-विवाह और पारिवारिक आयोजनों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए…

Read More

*संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से विपक्ष, प्रदेश का माहौल खराब कर रहा है: बंसल* *भाजपा ने प्रदर्शन में हुई अभद्रता की आलोचना कर जताई, राजनैतिक अराजक तत्वों के हाथों में जाने की आशंका!* *भाजपा ने दोहराया, ठोस साक्ष्य के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार!* देहरादून: । भाजपा ने विपक्ष पर संवेदनशील मुद्दे को लेकर गैरजिम्मेदाराना राजनीति से प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने पुनः स्पष्ट किया कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है। वहीं…

Read More