दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सभी जिलाधिकारियों और सीएमओ को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश दीपावली पर्व के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह सक्रिय और सतर्क बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरि की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन…
भारत सरकार द्वारा “राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index & SMRI) योजना” के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य को श्रेणी-सी में देश में दूसरा स्थान प्राप्त, ₹ 100.00 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। खनन मंत्रालय ने राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index & SMRI) एवं राज्य स्तरीय रैंकिंग का अनावरण किया है। खान मंत्रालय भारत सरकार के पत्र के अनुसार राज्य खनन तत्परता सूचकांक (SMRI) भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य स्तर पर खनन क्षेत्र में सुधारों को प्रोत्साहित करना है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, खनन क्षेत्र में सुधार को अब…
उत्तराखंड में पीएम योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजना: मुख्य सचिव मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में पीएमश्री और लखपति दीदी योजना की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में भी पीएमश्री योजना की तर्ज पर स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए योजना संचालित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत् स्कूलों को 5 वर्षों तक 40 – 40 लाख की धनराशि (कुल 2 करोड़ रुपए) उपलब्ध कराई जाती है, जिससे स्कूलों में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश…
उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी : खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक पंजाब, त्रिपुरा के साथ ‘सी’ कैटेगरी में अग्रणी स्थान पर उत्तराखंड सीएम धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार और पारदर्शिता के प्रयास रंग ला रहे हैं खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुरुवार को जारी राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index – SMRI) में उत्तराखंड ने ‘सी’ कैटेगरी में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता, सतत विकास और तकनीकी उन्नयन के प्रति किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है।केंद्रीय बजट 2025-26…
देहरादून: विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते हुए बताया कि उनका बेटा शत्प्रतिशत् विकलांग है तथा 1 बेटी है जिसकी पढाई चल रही है। पति की पिछले वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। रोजगार का कोई साधन नही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख का ऋण लिया था किन्तु बैंक द्वारा पति की मृत्यु के उपरांत इंश्योरेंस की क्लेम कुल रू० 13,20,662/- की धनराशि को लोन की धनराशि में समायोजित किया गया तथा लगभग रू0 5,00,000/- की धनराशि जमा की जानी अवशेष…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव का किया शुभारंभ सीएम धामी बोले — “कुमाऊं द्वार महोत्सव हमारी अस्मिता, हमारी पहचान और हमारी जड़ों से जुड़ाव का उत्सव है।” मुख्यमंत्री ने कहा — युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का सार्थक प्रयास है कुमाऊं महोत्सव लोक कलाकारों को मंच देने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम बना कुमाऊं द्वार महोत्सव सीएम धामी ने कहा — तकनीकी युग में भी हमारी परंपराएं जीवित हैं, यह महोत्सव इसका प्रमाण है मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख — ‘प्रधानमंत्री द्वारा पहनी गई ब्रह्मकमल टोपी अब उत्तराखंड की पहचान बन…
उत्तराखण्ड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित नवाचार, सुशासन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा “उत्तराखण्ड एआई इम्पैक्ट समिट 2025” का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर को देहरादून के होटल रामाडा में किया जा रहा है। समिट की थीम “हिल्स टू हाई-टेक” रखी गई है। इस समिट के मुख्य अतिथि श्री जितिन प्रसाद, माननीय राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। उनके साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY), इंडिया एआई मिशन, एनआईसी मुख्यालय, आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर, यूकॉस्ट, यू.पी.ई.एस. जैसी अग्रणी संस्थाओं और प्रदेश के प्रमुख…
“मिलावट पर जीरो टॉलरेंस”- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी उत्तराखंड में सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, देहरादून हरिद्वार, उधमसिंहनगर,और नैनीताल में रखी जा रही है विशेष निगरानी त्योहारी बाजारों में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच उत्तराखंड सरकार ने मिलावटखोरों पर सख्ती की रणनीति अपना ली है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह व्यापक अभियान न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि मिलावट के कारोबार में लिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश दे रहा है “मिलावट पर जीरो टॉलरेंस।” मुख्यमंत्री पुष्कर…
टनकपुर को मिली 36.30 करोड़ की विकास सौगात-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी ‘खुशियों की चाबी’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को क्रीड़ा स्थल छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” कार्यक्रम के दौरान टनकपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भवन सहित कुल 15 महत्त्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में कुल ₹3630.89 लाख (लगभग ₹36.30 करोड़) की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, पेयजल, कानून व्यवस्था, पर्यटन और…
