राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व हर्ष-उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया इगास-बूढ़ी दीवाली पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा-सीएम धामी इगास पर लोक संस्कृति के संरक्षण का संकल्प-मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री आवास में आज इगास पर्व बड़े हर्ष उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया। देवभूमि की लोक परंपराओं को समर्पित इस विशेष अवसर पर राजयपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से नि) की उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते…
उत्तराखंड राज्य स्थापना: रजत जयंती पर सात दिन तक लगेंगे पेंशन जागरूकता शिविर, मिलेगी सारी जानकारी साइबर कोषागार देहरादून में तीन नवंबर को पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक पेंशन प्रारम्भ करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों एवं परेशानियों को दूर करने के लिए जागरूक अभियान चलाया जाएगा। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष पर तीन से नौ नवंबर तक पेंशन जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न विभागों की ओर से रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। साइबर कोषागार देहरादून में तीन नवंबर को पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक पेंशन प्रारम्भ…
सीएम धामी की दो टूक: कुंभ मेले में सजगता से करें काम…वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई सीएम धामी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि कुंभ मेले के आयोजन की सफलता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अगर सजगता से काम नहीं किया गया तो अब मछलियों पर नहीं मगरमच्छ पर कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले में उन्होंने भले ही घाटों का जिक्र नहीं किया…
*स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती* *शासन ने भेजा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन* देहरादून सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के उपंरात शासन ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सीधी भर्ती के इन पदों के लिये शीघ्र ही बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा। राज्य सरकार…
मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री 03 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे…
लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के साथ किया भोजन, कहा-राज्य सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है प्रभावित परिवारों से की भेंटवार्ता, दी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रमुख घोषणाएं- -पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए -क्षेत्र में बनाया जाएगा स्थाई हेलीपैड -ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा -गांव तक दोपहिया वाहन आवाजाही हेतु मोटर सड़क निर्माण के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी -छेनागाड़…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जायें। मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं।…
राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति के प्रति भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 में किया प्रतिभाग कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों में लाये गुणवत्ता, अन्यथा लापरवाही पर होगी कार्यवाही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों, माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित…
विदेश की धरती से ऐतिहासिक पहल — गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी भाषाओं को AI युग से जोड़ने हेतु “भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल” का शुभारंभ सरे (वैंकूवर), कनाडा / सिएटल, अमेरिका – 29 अक्टूबर 2025 देवभूमि उत्तराखंड की लोकभाषाओं — गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी — को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। इस अवसर पर “भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल (Bhasha AI Portal)” का भव्य शुभारंभ अमेरिका के सिएटल और कनाडा के सरे-वैंकूवर में किया गया। इस ऐतिहासिक लॉन्च का शुभारंभ उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के वीडियो संदेश के माध्यम…
