हरिद्वार /रुड़की
यूपी–उत्तराखंड बॉर्डर पर रोके गए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जताया कड़ा विरोध
शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार जाते समय बॉर्डर पर रोक दिया।
वे यूजीसी एक्ट के विरोध में हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास करने जा रहे थे।
महाराज ने इसे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया, लेकिन भारी पुलिस बल के कारण वे आगे नहीं बढ़ सके।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने यूजीसी एक्ट को हिंदू समाज के लिए घातक बताते हुए संत समाज से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संत समाज का मौन गंभीर परिणामों का संकेत है।
इससे पहले 23 जनवरी को दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध के दौरान भी गाजियाबाद में उन्हें नजरबंद किया गया था।

