सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को दृष्टिगत ध्यान देने की जरूरत है। ।आप आज वर्तमान को ना देखें भविष्य की चिंता करें ।जिस प्रकार नदियों और पहाड़ों को खनन के द्वारा खोखला किया जा रहा है । हमें भूजल संरक्षण के लिए रूपरेखा बनाने के लिए सरकार को बाध्य करना चाहिए और इसके विरुद्ध याचिकाएं लगनी चाहिए क्योंकि यह “जल जंगल जमीन “हमारी विरासत है ।इसका संरक्षण करना हमारा दायित्व बनता है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय की आज 100 मी पहाड़ी क्योंकि 328 फीट लगभग होती है जो उसका मानक तय किए गए हैं कि उसके ऊपर की ऊंचाई…
Author: Utkarsh Jyoti
पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात* *धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 1055 लाख की लागत से बनेंगे छात्रावास *चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर के जनजातीय क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ देहरादून, 15 नवम्बर 2025 ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत कुल…
देहरादून: अफसरगिरी के इस कॉलम में इस बार हम ऐसे आईएएस अफसर की कार्यशैली की कहानी लेकर आए हैं, जो आए दिन चर्चा में रहते हैं। यह चर्चा किसी विवाद की कम और जनता की सेवा की अधिक रहती है। समाज के कमजोर वर्ग और असहाय लोगों की भलाई के लिए लीक से हटकर काम करने वाले आईएसएस सविन बंसल का काम करने का एक और अंदाज है। जिलाधिकारी देहरादून के पद पर तैनात सविन बंसल गलतियों पर अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाने की जगह उनमें सुधार लाने का प्रयास करते हैं। इसके लिए उन्होंने जो ढंग अपनाया है, वह…
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्य विषय पर दो दिवसीय आईसीएसएसआर प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी और कुलपति प्रो. (डॉ.) धरम बुद्धि भी मौजूद रहे। जितेंद्र जोशी ने कहा कि यह मंच शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और विद्यार्थियों को एक साथ लाकर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों एवं भारतीय संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की रणनीतियों…
आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि जनजातीय समाज के लिए 128 गांवों का चयन, विकास और सशक्तिकरण योजनाओं को मिलेगी रफ्तार-मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार जनजातीय संस्कृति-संवर्धन के लिए 50 लाख की वार्षिक सहायता दे रही है-मुख्यमंत्री धामी “यह महोत्सव मेरे लिए सरकारी कार्यक्रम नहीं, अपने परिवार से मिलने जैसा”-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एकलव्य मॉडल स्कूल, छात्रवृत्ति, आईटीआई सहित अनेक योजनाओं से जनजातीय समाज हो रहा सशक्त शनिवार को रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती…
मॉक अभ्यास का दस्तावेजीकरण करें सभी जनपद-मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल का किया निरीक्षण राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से अधिक स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल भूकंप तथा भूकंप जनित आपदाओं से बचाव तथा भूकंप आने पर विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से भी अधिक स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह पहला अवसर है जब यूएसडीएमए द्वारा इतने बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (सिडकुल) के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने आगामी पच्चीस सालों की आवश्यकताओं और संभावनाओं का ध्यान राज्य में औद्योगिक विकास के नए दौर का सूत्रपात करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गहनता से अध्ययन कर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में विद्यमान संभावनाओं के अनुरूप विशिष्ट औद्योगिक ‘हब‘ विकसित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा की पर्वतीय क्षेत्रों के औद्योगिक विकास के लिए भी उपयुक्त संभावनाओं को तालाशा जाय। सिडकुल मुख्यालय में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 9.68 करोड़ की लागत के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का शिलान्यास व नगर निकाय श्री नानकमत्ता के 1 करोड़ की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 7 घोषणाएं की। जिसमें साधु नगर स्थित कैलाश नदी पर पुल, राय सिख भवन के लिए धनराशि अवमुक्त करने, नानकमत्ता बाँध को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, सनातन धर्म उत्थान समिति भवन एवं मन्दिर…
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने प्रदान किया 10 लाख का चेक प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्म भूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग एवं सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक पाठकों विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
