देहरादून: राजधानी दून में अभी कारोबारी अर्जुन शर्मा और गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि शहर एक और हत्या से दहल उठा। अब एक युवक की हत्या बेसबॉल के बैट से मारकर कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर है। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर, खाला (वसंत विहार) निवासी दिगंबर धीमान की कथित तौर पर उसके ही परिचितों ने हत्या कर दी और शव को हरिद्वार की दिशा में ले जाकर ठिकाने लगा दिया। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून। देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के पलटने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही कार और ट्रक में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की दमकल टीम और स्थानीय पुलिस…
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की ई0-बी0आर0टी0एस0 की विभिन्न परियोजनाओं की मैराथन समीक्षा देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा आईएसबीटी-मसूरी डायवर्जन कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश की शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड ई0-बी0आर0टी0एस0 की विभिन्न परियोजनाओं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम बना जनसेवा का प्रभावी मॉडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन और सेवा वितरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित कर रही है। दिनांक 17 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कुल 648 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। आज विभिन्न जनपदों में 10…
देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद – मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन “मजबूत परिवार, मजबूत राष्ट्र” – मातृ संस्कार समागम में गूंजा सांस्कृतिक जागरण का संदेश संस्कारों से सशक्त होगा उत्तराखंड – मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया मुख्यमंत्री ने आधुनिकता और परंपरा का संतुलन ही विकास का मार्ग – धामी का स्पष्ट संदेश ‘कुटुंब प्रबोधन’ बना सामाजिक परिवर्तन का मंत्र – संयुक्त परिवार व्यवस्था पर विशेष जोर संघ के शताब्दी वर्ष में मातृशक्ति का अभिनंदन – वैचारिक चेतना का ऐतिहासिक संगम सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम – सप्त मातृ शक्ति सम्मान से गौरवान्वित हुईं…
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर जल्द पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिसमें 1082 वाहन पार्क हो सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यभार ग्रहण करते ही, आवास विभाग को, विकास प्राधिकरणों के जरिए बड़े शहरों, तीथार्टन…
स्थायी तौर पर दोहरी पेंशन ले रहे 970 लोगों की रकम रोकी, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट कैग ने एक पत्र शासन को भेजा था। इसके बाद खलबली मच गई थी। समाज कल्याण विभाग ने तत्काल मामले की जांच शुरू की, जिसमें 1377 दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे। समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन ले रहे 970 लोगों की पेंशन स्थायी तौर पर रोक दी है। इसके साथ ही मामले की रिपोर्ट भी शासन को भेजी है। अब शासन स्तर से आगे दोहरी पेंशन लेने वालों से वसूली समेत अन्य कार्रवाई को लेकर फैसला हो…
देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील व वीडियो नहीं बना सकेंगे। धामों की पवित्रता व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन व मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरी-केदार धाम में व्यवस्थाओं को मंदिर समिति की ओर से प्रशासन से समन्वय कर बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा व गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे…
देहरादून: झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार को गोली मारकर की गई हत्या के बाद उसका स्टोन क्रशर काफी चर्चा में है। बाजपुर स्थित इस स्टोन क्रशर की अनुमति को लेकर भी तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब इसका जवाब के आदेश के रूप में बाहर आया है। यह आदेश विक्रम के भाई अरविंद शर्मा की कंपनी को स्टोन क्रशर की अनुमति देने का है। जिसके संचालन का जिम्मा विक्रम की पत्नी सोनिया शर्मा के पास है। स्टोन क्रशर की अनुमति का आदेश वर्ष 2013 का है, जो विजय बहुगुणा…
हल्द्वानी; हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक घर से 02 देशी तमंचे, कई जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित AK-47 का एक कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस भी इससे सकते में आ गई। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर 24 फरवरी को Supreme Court of India में सुनवाई प्रस्तावित है। सुनवाई से पहले संवेदनशील क्षेत्र में हथियार मिलने को पुलिस गंभीरता से ले रही है। मुखबिर की सूचना पर दबिश…
