*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’* *हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि की घोषणा* *उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण और हवन को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। मामले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच किया और घटना को सामाजिक सौहार्द एवं संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने सरकार से संविधान की भावना के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही…
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख,…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसंख्या गणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भारत सरकार की ओर से जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, हिमाच्छादित क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण का दौर चलेगा। जनगणना के लिए जनता को 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का कार्य पहले से चल रहा है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा। चुनाव से पहले…
श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक में मलेथा के पास स्थित सिरोला गांव में बकरी का मांस खाने के बाद 20 से अधिक लोगों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कई मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक बकरी की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसके मांस को पकाकर खाया। कुछ समय बाद लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और…
हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर बैंक खातों का इस्तेमाल कर रकम को इधर-उधर करने और डिजिटल माध्यम से लेनदेन करने में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मण विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान इंदौर निवासी राहुल यादव समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर बैंक…
टिहरी गढ़वाल। भिलंगना विकासखंड के भिगुन गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और पहाड़ी से मलबा व भारी बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पूरी तरह बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। भूस्खलन के चलते गांव के कई मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुरक्षात्मक कार्रवाई नहीं…
*महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश* देहरादून, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. सुनीता टम्टा की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य महानिदेशालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानिदेशालय के विभिन्न अनुभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य-निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में प्राप्त किसी भी पत्रावली अथवा प्रकरण को अनावश्यक रूप…
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री ‘देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है’, पूर्वोत्तर के युवाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित “NeST Fest-2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का देवभूमि उत्तराखण्ड की ओर से स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए My Home India की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर…
