देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयां बनाने और उन्हें बाजार में खपाने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ताजा कार्रवाई के बाद इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16 पहुंच गई है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी नरेश धीमान, गंगनहर क्षेत्र के लोकेश गुलाटी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद निवासी मोहतरम अली को मंगलवार को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। ब्रांडेड कंपनियों की हूबहू नकल जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर छह माह के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद करीब नौ हजार खाताधारकों के लगभग 90 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इस फैसले से नाराज जमाकर्ताओं ने बैंक मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और चेयरमैन का घंटों घेराव किया। दर्शनलाल चौक स्थित बैंक मुख्यालय में दोपहर बाद बड़ी संख्या में खाताधारक और जमाकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने बैंक प्रबंधन पर वित्तीय अनियमितताओं को छिपाने का आरोप लगाते हुए कड़े सवाल उठाए। जमाकर्ताओं का कहना था कि जब बैंक में गड़बड़ियां सामने आ रही थीं, तब निदेशक मंडल खामोश क्यों रहा।…
देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों और तीमारदारो से सीधे संवाद कर जाना हाल-चाल, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु दिए निर्देश सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनें स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।…
उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा स्थापना में 01 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया उत्तराखंड ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को 1 गीगावाट (1000 मेगावाट) से अधिक के स्तर पर पहुँचा दिया है। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता लगभग 1027.87 मेगावाट से अधिक हो चुकी है, जो स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सौर ऊर्जा क्षमता के 1 गीगावाट का आंकड़ा पार करने पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे हैं। जो भी सच्चे मन से…
सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला जारी जिला अस्पताल में 20 करोड़ से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माणाधीन: स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार मल्टीस्टोरी पार्किंग और सड़कों के सुदृढ़ीकरण से जाम की समस्या पर निर्णायक प्रहार मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत देवीधूरा वाराही मंदिर का विकास कार्य तेज माँ पूर्णागिरी मंदिर के लिए 45 करोड़ का रोपवे निर्माण: धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट विकसित होगा: धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शारदा कॉरिडोर 55 करोड़ से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर स्पान आर्च पुल,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी एवं 05 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य समापन केवल एक प्रतियोगिता का अंत नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। खेल आयोजन आज हमारे गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड में खेल प्रतियोगिताएं अब जनचेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। उन्होंने…
जमीन कब्जे के जंगलराज पर जिला प्रशासन का न्याय का प्रहार; टिहरी बांध परियोजना अन्तर्गत विस्थापित परिवार को आवासीय भूखंड पर दिलाया कब्जा निम्न मध्यम वर्ग के पीड़ित विस्थापित पहाड़ी दम्पति की भूमि पर कब्जा कर किया जा रहा था अवैध निर्माण; जिला प्रशासन ने दिलाया हक मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन के भू-माफियाओं पर एक्शन जारी भूमि प्रकरणों पर न्याय की आस जगाते जिला प्रशासन के कड़े फैसले, पात्रों को भूमि पर दिलाया कब्जा देहरादून: जिला प्रशासन की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में 15 वर्षों से आवंटित भूमि पर…
देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड के कई जिलों में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। IMD के अनुसार मौसम में यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। देहरादून और मैदानी जिलों का मौसम देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) चल सकती है। सुबह और रात में तापमान गिरने से ठंड…
रुड़की। भगवानपुर थाना पुलिस ने रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक दंपति ने कुल्हाड़ी से वार कर महंत की हत्या कर दी और रात के अंधेरे में शव को कृष्णा नदी में बहा दिया। मामले में आरोपी दंपति और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिंह ने कोतवाली भगवानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास 5 फरवरी…
