Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। पवन बर्त्वाल ने हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री ने पवन बर्त्वाल को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन बर्त्वाल ने अपने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके विकास के लिए लगातार कार्य कर…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों के मध्य सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक सहित विभिन्न  समसामयिक विषयों पर  चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संत-समाज का मार्गदर्शन राज्य की प्रगति और सामाजिक सौहार्द के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Read More

लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 178  अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12 उद्यान विभाग के 30 तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी ईमानदारी,…

Read More

चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, घायल हाल में पहुंचाया अस्पताल, डीएम ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश चीनी मांझे से उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर घायल हाल में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस टीम गठित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बाजार और दुकान से चीनी माझा जब्त करने और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस टीम गठित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बाजार और दुकान से चीनी माझा जब्त करने और मुकदमा दर्ज करने के…

Read More

दस दिन में कर दूंगा तबादला…इस बात से भड़के स्वास्थ्य मंत्री नाराज, सीएमओ को दे डाली मोहलत हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति से नाराज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीएमओ को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि दस दिनों के भीतर अस्पताल की व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो सीएमओ का तबादला कर दिया जाएगा। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सहकारिता मेले में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े आईसीयू का निरीक्षण करते पांच…

Read More

मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल भरें फॉर्म, विभाग दे रहा नया वोट बनवाने का मौका मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल फॉर्म भरें। उत्तराखंड में अभी निर्वाचन विभाग नया वोट बनवाने का मौका दे रहा है। उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने से पहले आप अपना वोट बनवा सकते हैं। नाम हटवा सकते हैं। पता बदलवा सकते हैं। एसआईआर शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया रुक जाएगी, केवल आवेदन हो पाएगा। जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह है, वह तत्काल एक जगह से अपना नाम…

Read More

हाईकोर्ट का अहम फैसला, विवाह के बाद दूसरे राज्यों की एससी महिलाएं उत्तराखंड में आरक्षण की हकदार नहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि अगर किसी दूसरे राज्य की एससी की महिला की शादी उत्तराखंड के एससी पुरुष से होती है तो भी वह उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ लेने की हकदार नहीं होगी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दूसरे राज्यों की अनुसूचित जाति की महिलाओं को विवाह के बाद अनुसूचित जाति/जनजाति का सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ दिए जाने के मामले में दायर याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि जो महिलाएं विवाह…

Read More

रील बनाने का शौक पड़ा भारी…नशे में पिता से हेकड़ी के बाद बेटा जेल में, पुलिस ने बेटे से बरामद की राइफल बेटे ने नशे में अपने पिता को हेकड़ी दिखाई, जिसकी शिकायत पिता ने पुलिस से की। पुलिस ने बेटे की अलमारी से राइफल सहित दो अवैध हथियार बरामद किए। बेटे ने दावा किया कि वह ‘रील’ बनाने के शौक के लिए हथियार रखता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया किच्छा में नशे में पिता को हेकड़ी दिखाना बेटे को महंगा पड़ गया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की अलमारी से देशी…

Read More

टिहरी में भालू ने किया हमला, सदमे में एक की मौत; वन विभाग बोला- ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि शिकायत के बाद गडोलिया व आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। हालांकि जिस हमले की बात सामने आ रही है, उसकी कोई सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। भिलंगना ब्लॉक के मगरौं-पौखाल क्षेत्र में मंगलवार रात गूंज संस्था के एक कर्मचारी पर भालू ने हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को इससे गहरा सदमा लगा और घबराहट से उसे हार्ट अटैक आ गया। गंभीर स्थिति में उसे श्रीनगर बेस…

Read More

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश प्रदेशभर के ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों में अलाव के साथ ही सभी रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख्ता व्यवस्था हो अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ रहे ठंड को देखते हुए प्रदेशभर में रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रेन बसेरों में सभी उचित व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए…

Read More