देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग राज्य में सड़क किनारे मोटर वर्कशॉप चलाने वाले मैकेनिकों के लिए लाइसेंस, तकनीकी प्रशिक्षण और न्यूनतम मानक अनिवार्य करने की नई नीति तैयार कर रहा है। विभाग का कहना है कि आधुनिक, कंप्यूटराइज्ड वाहनों के दौर में अनट्रेंड मैकेनिकों द्वारा की गई गलत मरम्मत सड़क हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है। देहरादून के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संदीप सैनी ने बताया कि मसौदा नीति को उत्तराखंड मोटर यान नियमों में शामिल करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में मोटर वर्कशॉप बिना किसी अधिकृत मानक, प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र के…
Author: Utkarsh Jyoti
20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन – 26 से 29 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय आयोजन में देशभर की नाबार्ड टीमों ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया – समापन समारोह में डॉ. अजय कुमार सूद, उप प्रबंध निदेशक, नाबार्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे – बैडमिंटन और टेबल टेनिस में मेजबान राज्य उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन 29 नवंबर 2025 को देहरादून में नाबार्ड के अखिल भारतीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव नाबोत्सव का 20वां संस्करण संपन्न हुआ। 26 से 29 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय इस आयोजन में देशभर की नाबार्ड टीमों…
चौखुटिया में उप जिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता…
उत्तराखंड लोक विरासत–2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल — लोक संस्कृति को सुरक्षित रखने को बताया सामूहिक उत्तरदायित्व विरासत भी–विकास भी’ के मंत्र के साथ उत्तराखंड में सांस्कृतिक पुनर्जागरण—सीएम धामी लखपति दीदी योजना से 1.68 लाख महिलाएं बनी आत्मनिर्भर—मुख्यमंत्री ने बताया बड़ी उपलब्धि लोक कलाकारों को मजबूत करने के लिए हर छह माह में नई सूची तैयार—CM धामी का संबोधन उत्तराखंड की लोक धरोहर आर्थिक आधार भी—रिंगाल, काष्ठ कला, ऊनी वस्त्रों को मिलेगा वैश्विक मंच झोड़ा–छपेली–चांचरी हमारी सामूहिकता और भावनाओं का प्रतीक—मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित “उत्तराखंड लोक…
हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा से पुलिस की ओर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से तल्लीताल में मस्जिद के इमाम मौलाना मो नईम से तीन घंटों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी में दो संदिग्धों को पकड़ने के बाद नैनीताल से भी गिरफ्तार लोगों का संबंध तलाशा जा रहा है। जिसके चलते नैनीताल पुलिस सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक तल्लीताल मस्जिद के इमाम से गुप्त रूप से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक इमाम का रिश्तेदार…
चमोली: अगले साल के जनवरी या फरवरी में औली की ढलानों पर राष्ट्रीय खिलाड़ी स्कीइंग का हुनर दिखाते नजर आएंगे। औली की प्राकृतिक ढलानों पर खेलों का रोमांच नजर आएगा।औली को आगामी वर्ष की राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों की मेजबानी मिल गई है। मौसम अनुकूल रहा तो देश के कोने-कोने से स्कीइंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने यहां पहुंचेंगे। हालांकि खेलों का आयोजन बर्फबारी पर निर्भर करेगा। यदि बर्फ समय पर और अच्छी हुई तो खेलों का आयोजन बेहतर ढंग से हो सकेगा। यदि बर्फबारी कम हुई या देर से हुई तो आयोजन में दिक्कतें आ सकती हैं। विंटर गेम्स…
देहरादून: नए वित्तीय वर्ष की आबकारी नीति को लेकर सरकार भले ही 5060 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व हासिल करने के दावे कर रही थी, लेकिन वित्त वर्ष खत्म होने से 04 माह पहले ही बड़ी बाधा सामने आ गई है। एक्साइज ड्यूटी को वैट से बाहर रखने के फैसले पर वित्त विभाग ने कड़ा ऐतराज जताया, जिसके बाद आबकारी विभाग को नीति में संशोधन करना पड़ा। अब एक्साइज ड्यूटी पर भी 12 प्रतिशत वैट लगाया जाएगा, जिसके चलते शराब की कीमत प्रति बोतल 50 से 100 रुपये तक बढ़ गई है। नीति में क्या था बदलाव और क्यों हुआ…
टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ व ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे समापन समारोह में 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद टिहरी झील बनेगी अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर स्पोर्ट्स हब—मुख्यमंत्री ने कही बड़े आयोजन जारी रखने की बात उत्तराखंड खेलों की नई ऊंचाई पर—राष्ट्रीय खेलों में 103 मेडल और 7वां स्थान पाकर ‘खेलभूमि’ के रूप में उभरता राज्य राज्य में बनेगी 23 नई खेल अकादमियाँ, हर साल 920 इंटरनेशनल एथलीट तैयार होंगे: मुख्यमंत्री खेल भावना ही असली जीत- सीएम विजेता खिलाड़ियों को किया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरुस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय ने ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन’, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ तथा ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ की दिशा में कार्य करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता…
“उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक के विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उत्तराखंड राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और अनुभवों के संकलन के साथ ही आने वाले 25 वर्षों में किन क्षेत्रों में कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं, इस पर लेखकों ने विस्तारपूर्वक लेख लिखे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक राज्य की अब तक की प्रगति पर उत्कृष्ट विश्लेषण…
