हरिद्वार:
रंगीन मछली पालन को बढ़ावा
हरिद्वार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब रंगीन मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम भगतनपुर आबिदपुर स्थित चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र पहुंचकर रंगीन मत्स्य कलस्टर का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संचालित इस कलस्टर में किसानों द्वारा ऑर्नामेंटल यानी रंगीन मछलियों का पालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन को और प्रभावी बनाने के लिए जिला योजना से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी हरिद्वार ने कहा की “रंगीन मत्स्य पालन किसानों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
आपको बता दें कि इस कलस्टर में 8 किसान शामिल हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 4 पुरुष किसान हैं। प्रदेश में फिलहाल केवल हरिद्वार और उधमसिंहनगर में ही इस तरह का रंगीन मत्स्य पालन किया जा रहा है। इस कलस्टर में गोल्डन फिश, ब्लैक शार्क, कार्प और कबुतो जैसी कई आकर्षक प्रजातियों का पालन किया जा रहा है।

