देहरादून*
उत्तराखंड में मकान सूचीकरण और गणना जल्द होगी शुरू
उत्तराखंड में जनगणना को लेकर सरकार ने गंभीरता से कार्य शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि मकान की गणना के लिए ट्रेनी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस गणना को संवेदनशीलता से करना होगा, क्योंकि इसका व्यापक असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। रेखा आर्या ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया जल्द ही व्यापक रूप से शुरू की जाएगी। उन्होंने ट्रेनी को निर्देश दिए कि वे अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें। इस जनगणना से प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण डेटा इकट्ठा किया जाएगा, जिसका उपयोग भविष्य की योजनाओं में किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार जनगणना को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।जनगणना 2027 का पहला चरण, मकान सूचीकरण और गणना, 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक होगा। इस दौरान 10-24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना (ऑनलाइन) का विकल्प भी उपलब्ध होगा। यह पहली बार पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे और मकानों की जिओ-टैगिंग की जाएगी।

