खेल विभाग उत्तराखंड के ज्योर्तिमठ टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षण शिविर सरकारी कार्यक्रम के सरकारी पंजीकृत होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी बच्चों ने एकबार फिर से विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की 36 वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता, भागलपुर ,बिहार में अंडर 14 आयु वर्ग बालक और बालिका टीम स्पर्धा के सभी राष्ट्रीय गोल्ड मैडल अपने राज्य उत्तराखंड के लिए जीत लिए हैं और SGFI नेशनल की प्रतिभागिता योग्यता भी प्राप्त कर ली है। लड़कों के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड टीम ने दक्षिण जोन तमिलनाडु की मजबूत टीम को कड़े संघर्ष में 3/2 से पराजित किया और उत्तराखंड बालिका टीम ने दक्षिण मध्य क्षेत्र यानी बंगलुरू कर्नाटक की बालिका टीटी टीम को हरा कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य उत्तराखंड के लिए एक साथ पांच टीम गोल्ड मैडल जीते है। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ के विद्यालय समिति की अध्यक्ष श्री भुवन चंद्र उनियाल और प्रधानाचार्य श्री शंभू प्रसाद चमोला द्वारा भी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की स्वर्णिम उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने विद्यालय के सभी खिलाड़ी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया है।इस अवसर पर जनपद चमोली के प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मोहित सिंह एवम् विजेता टीम कोच, ज्योर्तिमठ विजय कुमार द्वारा ज्योर्तिमठ के सभी राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ीगण को बहुत बहुत बधाई और आगामी सुनहरे खेल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।

भवदीय
विजय कुमार
सरकारी टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षक कोच,ज्योर्तिमठ
जनपद चमोली, उत्तराखंड।
