जोशीमठ में एक यादगार पल देखने को मिला, जब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे बच्चों का भव्य विजय जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और खुशी की लहरों के बीच बच्चे मेडल पहनकर गाड़ियों पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। माहौल में उत्साह और गर्व का संचार था। सभी ने बच्चों की मेहनत, लगन और संघर्ष को सलाम किया।
इस मौके पर कोच विजय अग्रवाल का भी सम्मान किया गया। कोच का कहना है कि –
“हमारे खिलाड़ी नेशनल लेवल के हैं। अगर मैचों में गलत अंपायरिंग न होती तो हम और ज्यादा मेडल जीत सकते थे।”
विजय जुलूस में शामिल लोग बच्चों की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे थे और पूरे क्षेत्र में यह जीत प्रेरणा का स्रोत बन गई।
