हरिद्वार
गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,व उत्तराखंड राज्यपाल, हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार: गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पहुंचने पर हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित शताब्दी नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
भव्य और दिव्य रूप से आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में देश के कोने-कोने से गायत्री परिवार के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
आध्यात्मिक वातावरण, वेद मंत्रों और आयोजनों के बीच शताब्दी समारोह अपनी भव्यता के लिए खासा आकर्षण बना हुआ है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात रहे, वहीं प्रवेश मार्गों पर सघन जांच के साथ चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं और अतिथियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

